Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तरी सिक्किम में सेना और बीआरओ ने जीमा छु पर बेली ब्रिज का निर्माण पूरा किया

गंगटोक, 28 नवंबर । भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मदद से उत्तरी सिक्किम के जीमा छु (नदी) पर महत्वपूर्ण बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। इस पुल के जरिये वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी और लाचेन शहर तक राहत सामग्री पहुंचाने में आसानी होगी।

उत्तरी सिक्किम में 03-04 अक्टूबर की रात ल्होनक झील फटने के बाद आई बाढ़ से सबसे पहले यही स्थान नष्ट हुआ था। इस बेली ब्रिज का निर्माण करके पूरे लाचेन को उत्तरी दिशा से जोड़ दिया गया है, जो 03 अक्टूबर की रात से कट गया था। जीमा छु पर 100 फुट लंबा बेली ब्रिज बनाया गया है।

बीआरओ ने पुल का एबटमेंट (मिलन-स्थान) निर्माण किया, जिसके बाद त्रिशक्ति कोर ने लगभग तीन दिनों में पुल का निर्माण पूरा किया। पुल निर्माण के दौरान त्रिशक्ति कोर और बीआरओ के अभियंताओं के साथ ’हैवी अर्थ मूविंग प्लांट्स’ को तैनात किया गया था।

error: Content is protected !!