Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बिकवाली के दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार

बिकवाली के दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार

नई दिल्ली, 20 जून । कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज लगातार दबाव का माहौल बना हुआ है। बाजार ने आज सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे के कारोबार में ही बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स 63 हजार अंक के स्तर से नीचे लुढ़क गया, वहीं निफ्टी 18,700 अंक से नीचे गिरकर कारोबार करने लगा।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील और अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 2.21 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.47 प्रतिशत से लेकर 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,934 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,069 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 865 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक दबाव की वजह से बीएसई का सेंसेक्स आज 8.47 अंक की मामूली मजबूती के साथ 63,176.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। पहले 20 मिनट का कारोबार होने के बाद खरीदारों ने तेज लिवाली करने की कोशिश की, जिसकी वजह से गिरावट के सिलसिले पर कुछ देर के लिए ब्रेक लगता नजर आया। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव कायम रहने के कारण ये सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 248.30 अंक की कमजोरी के साथ 62,920 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 3.10 अंक की कमजोरी के साथ 18,752.35 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बिकवाली के दबाव की वजह से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक गिर कर 18,700 अंक के स्तर से नीचे चला गया। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इसके बावजूद बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक की गिरावट लगातार जारी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 57.60 अंक की कमजोरी के साथ 18,697.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 73.24 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,095.06 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 24 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,731.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 216.28 अंक यानी 0.34 प्रतिशत कमजोर होकर 63,168.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 70.55 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,755.45 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

error: Content is protected !!