Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे जीतन राम मांझी

 

 

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे जीतन राम मांझी

पटना, 20 जून । बिहार में महागठबंधन सरकार से अलग होने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी अपने बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ मंगलवार को तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।

जीतन राम मांझी के दिल्ली कार्यक्रम के अनुसार इस दिन दिवसीय दौरे के दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जीतन राम मांझी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा था कि दिल्ली में वे सिर्फ अमित शाह और एनडीए के नेताओं से ही नहीं मिलेंगे, बल्कि राहुल गांधी और मायावती से भी मिलेंगे।

मांझी ने कहा था कि दिल्ली में वे सभी नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे, कोई जरूरी नहीं है कि सिर्फ एनडीए के ही नेताओं से मिलें। मांझी के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि कहीं मांझी विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी से मुलाकात कर नीतीश का खेल न बिगड़ दें। उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा फिलहाल इस पर संशय बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद पार्टी ने 19 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद मांझी अपने बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंप दिया था। इसके बाद वे देर शाम बेटे के साथ दिल्ली कूच कर गए।

error: Content is protected !!