Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हजारीबाग के एसपीजी के डायरेक्टर अरुण सिन्हा का निधन

रांची, 6 सितंबर । स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 61 वर्षीय अरुण कुमार सिन्हा पिछले कई दिनों अस्वस्थ थे। उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था।

अरुण कुमार सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस थे। वे मूल रूप से हजारीबाग मालवीय मार्ग के निवासी थे। उनके पिता महेंद्र प्रसाद भारतीय सेना में थे। अरुण सिन्हा ने हिंदू स्कूल हजारीबाग से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से जूलॉजी में बीएससी किया। वर्ष 1987 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और उनको केरल कैडर आवंटित हुआ।

शुरुआत में केरल के दो-तीन जिलों में आरक्षी अधीक्षक एवं त्रिवेंद्रम और कोचि के पुलिस कमिश्नर रहे। उसके बाद डीआईजी आईजी के रूप में काम किया। वर्ष 2009 से 2014 तक बीएसएफ में आईजी के रूप में गुजरात फ्रंटियर में पदस्थापित रहे। फिर केरल वापस आये। 2016 तक एडीजी के रूप में काम किया। मार्च 2016 से वर्तमान तक वह प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले एसपीजी के डायरेक्टर के रूप में पदस्थापित थे।

error: Content is protected !!