Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राष्ट्र के समग्र विकास में महिला भागीदारी को और व्यापक बनाने में मदद करेगा महिला नेतृत्व वाला विकास: स्मृति ईरानी

गांधीनगर/अहमदाबाद, 01 अगस्त । जी 20 एम्पावर शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक पहल की। जिसकी वजह से महिलाओं के लिए विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं। महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक शिखर सम्मेलन राष्ट्र के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी को और व्यापक बनाने में मदद करेगा।

मंगलवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में जी 20 एम्पावर शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। 01 और 02 अगस्त को आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। इस मौके पर जी20 एम्पावर कम्युनिकेशन और टेक इक्विटी डिजिटल इंक्लूजन प्लेटफॉर्म सहित पहल लॉन्च की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्र मुंजपारा, जी20 देशों के प्रतिनिधि, महिला सशक्तिकरण से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञ, नीति निर्माता और हितधारकों की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!