Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जिनके दिल नहीं मिलते, उनके दल मिल रहे हैं, सत्ता के लालच में बना कुनबाः सिंधिया

ग्वालियर, 11 अगस्त । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र में भाजपा को रोकने के लिए बने महा गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में एक कुनबा बना है। आश्चर्य की बात यह है जिनके दिल नहीं मिलते हैं, उनके दल मिल रहे हैं लेकिन जनता यह जानती है कि ये लोग क्यों एकत्रित हो रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लहर चल रही है। उन्हें रोकने के लिए सत्ता के लालची विपक्षियों का कुनबा एकजुट हो रहा है, लेकिन जनता इन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले संसद में दिए अपने बयान को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के मंदिर (संसद) में बहुत बातें हुई हैं। जनता ने सभी को देखा है। यहां राम और रावण की बात हुई और भी कई बातें हुई लेकिन जनता सभी के मुखौटे जानती है। जनता इनके मुखौटों को उतार फेंकेगी। उन्होंने भगवान राम और राम मंदिर को लेकर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि भगवान राम 140 करोड़ भारतीयों के ही नहीं वरन विश्व के कई देशों में पूजे जाते हैं। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कर लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है। यह मंदिर निर्माण के अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले वर्ष इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

सिंधिया ने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से जब से विधानसभा और लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हुई है तब से हम लोग राम और महाभारत की बातें बहुत सुन रहे हैं। जनेऊ धारियों की बहुत बात हो रही है, यज्ञ बहुत आयोजित किए जा रहा है। कोई राजनैतिक दल पहली बार राम वन गमन पथ की घोषणा कर रहा है। देश की जनता सब कुछ जानती है और उनके मुखौटे भी उतारेगी।

error: Content is protected !!