Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र: 61 विधायकों ने पूछे 655 सवाल

चंडीगढ़, 11 अगस्त । हरियाणा विधानसभा के 25 अगस्त से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सत्र के शुभारंभ से पहले 24 अगस्त को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी, जिसमें विधायी कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। 24 अगस्त को ही नियम समिति और सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए गठित कमेटी की भी बैठक होंगी।

गुप्ता ने बताया कि मानसून सत्र के लिए 61 विधायकों की ओर से 396 तारांकित और 259 अतारांकित कुल मिलाकर 655 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। 19 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 1 गैर सरकारी प्रस्ताव, 1 अल्प अवधि चर्चा के लिए प्रस्ताव और एक प्राइवेट सदस्य विधेयक की सूचना मिली है। प्राइवेट सदस्य विधेयक विधि परामर्श के लिए विधि एवं विधायी विभाग के पास भेजा गया है।

24 अगस्त को कार्य सलाहकार समिति की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सदस्य हैं।

गौरतलब है कि बजट सत्र को प्रभावी बनाने के लिए विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने व्यापक व्यवस्थाएं करवा रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने नई परंपरा स्थापित करते हुए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक भी सत्र शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले बुलानी शुरू की है। पहले यह बैठक आमतौर पर सत्र के प्रथम दिन ही होती थी।

error: Content is protected !!