Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा प्रकरण पर कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदार : मनवीर चौहान

देहरादून, 23 नवंबर  । भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग प्रकरण में कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। कांग्रेस के लोग श्रमिकों के परिजनों को भ्रमित कर उन्हें भड़का रहे हैं जो जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका के ठीक विपरीत है।

कांग्रेस को सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के संदर्भ में उनके परिजनों को सांत्वना देनी चाहिए और यदि उनके पास कुछ ठोस उपाय हैं तो उसे सरकार को बताए ताकि श्रमिक जल्द से जल्दी सुरंग से निकाला जाए। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी दल को सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों को भड़काने और एजेंसियों को हतोत्साहित करने का काम नहीं करना चाहिए। जहां कांग्रेस के लोग इस तरह का काम रहे हैं वहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को बुलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रमिकों को शीघ्र से शीघ्र निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी दो दिन से सिलक्यारा में ही डेरा डाले हुए हैं और राहत कार्य कर रही एजेंसियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी निरंतर मुख्यमंत्री से संवाद कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और जांच एजेंसियों को त्वरित गति से काम करने निर्देश दे रहे हैं। उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे समेत शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी श्रमिकों को निकालने की योजना को मूर्त रूप देने का काम कर रह हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का रवैया इस संदर्भ में भी उचित नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे प्रकरणों में राजनीति के स्थान पर श्रमिकों के प्रति संवेदनात्मक रुख रखना चाहिए और यदि कुछ सुझाव हों तो उन्हें कार्य कर रही एजेंसियों को देना चाहिए ताकि श्रमिकों को निकालने में और तेजी आ सके।

error: Content is protected !!