Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई या कोलकाता में वर्ल्ड कप फाइनल होता तो भारत जीत जाता – ममता

कोलकाता, 23 नवंबर  । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अब विश्व कप वेन्यू और पनौती विवाद में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि विश्व कप का फाइनल मैच अगर कोलकाता के ईडन गार्डन या मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होता तो भारत जीत जाता।

ममता बनर्जी ने कहा कि इस विश्व कप में हमारी टीम ने ”पापियों” की मौजूदगी वाले मैच को छोड़कर बाकि सभी मैच जीते हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए विश्व कप फाइनल को लेकर विपक्ष लगातार पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहा है। पीएम मोदी के स्टेडियम में जाने को लेकर सियासत की शुरुआत राहुल गांधी ने की थी। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद की जगह मुंबई या कोलकाता में होता तो भारत जरूर जीतता।

गुरुवार को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी भगवा रंग की जर्सी नहीं पहनना चाहते, लेकिन उन्हें जबरन यह पहनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है की टीम इंडिया के खिलाड़ी भगवा रंग की जर्सी पहनकर प्रैक्टिस कर रहे थे जिसे लेकर ममता बनर्जी ने सवाल खड़ा किया था। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

error: Content is protected !!