Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग को अस्पताल से मिली छुट्टी

गंगटोक, 26 नवंबर । सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को आज (रविवार) सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कल अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद मुख्यमंत्री को सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव बिकास बस्नेत ने सुबह फोन पर बातचीत में हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तमांग कल मिरिक (उत्तर बंगाल) में परमपावन बोकार रिम्पोछे से मिलने गये थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज में जानकारी दी थी कि उन्हें सामान्य सर्जरी के लिए भर्ती होना पड़ा है।

error: Content is protected !!