Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रदूत थे कल्याण सिंह : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 21 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर अपने संदेश में कहा है कि स्व.कल्याण सिंह सुशासन के प्रतीक और श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रदूत थे। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक, राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि बाबू जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए ऊर्जा का अक्षय स्रोत है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए कल्याण सिंह को सदैव स्मरण किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि गरीबों, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों के प्रबल संरक्षक, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह का राष्ट्र एवं समाज सेवा के किये किये गए अद्वितीय कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। जननेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, करोड़ो कार्यकताओं के प्रेरणास्रोत, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक एवं सुशासन के संवाहक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आज कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेता शामिल होंगे।

error: Content is protected !!