Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ से मिलने लंदन पहुंचे शहबाज

लंदन, 21 अगस्त । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रविवार को लंदन पहुंच गए। वह अपने बड़े भाई पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों के बीच नवाज की घरवापसी पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के संचार माध्यमों में आम चुनाव की तैयारियों की गहमागहमी के बीच शहबाज की लंदन यात्रा को तरजीह दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने सरकार में अपना 16 महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शहबाज शरीफ की पहली ब्रिटेन यात्रा है। पूर्व प्रधानमंत्री के साथ उनके बेटे सलमान शहबाज भी लंदन गए हैं। शहबाज के कई पूर्व सहयोगी पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। इनमें कई प्रमुख वकील भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को शहबाज शरीफ ने कहा था कि उनके बड़े भाई नवाज शरीफ सितंबर में पाकिस्तान लौटेंगे। वह इस संबंध में अपने बड़े भाई के साथ विस्तृत परामर्श करने के लिए लंदन जाएंगे। भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद नवाज शरीफ स्वास्थ्य कारणों से नवंबर 2019 से लंदन चले गए थे। तब से वह वहीं रह रहे हैं। 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति छुपाने के मामले में नवाज को आजीवन चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा दिया था। इसके बाद नवाज ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

error: Content is protected !!