Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिमला के जगोटी में बादल फटा, भारी तबाही, पानी के सैलाब में तीन व्यक्ति बह गए, कोई पता नहीं |

शिमला के जगोटी में बादल फटा, भारी तबाही, पानी के सैलाब में तीन व्यक्ति बह गए, कोई पता नहीं

शिमला, 22 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में बरसात का सितम जारी है। ताजा आपदा रात को शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की चिड़गांव तहसील में आई है। चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। एक भोजनालय ढह गया। इसमें रह रहे तीन लोग लापता हो गए हैं। इनकी पहचान रोशन लाल (62), उनकी पत्नी भागा देवी (57) और पोता (11) कार्तिक के रूप में हुई है। पानी के सैलाब से स्थानीय लैला खड्ड उफान पर है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीमें जगोटी पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। अभी तक लापता लोगों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। चिड़गांव के नायब तहसीलदार सौरभ धीमान ने दादा, दादी और पोता के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस बीच राज्य में हुए भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। दो दिन पहले चिड़गांव के खाबल में एक कार के खाई में गिरने तीन लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 24 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। 26 जुलाई तक राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान लोगों को नदी-नालों से दूर रहना चाहिए।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार 24 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन और फ्लैश फलड होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक वर्षा जनित हादसों में 138 लोग मारे गए हैं। 586 घर धराशायी हो चुके हैं। 5030 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 234 दुकानें और 1500 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुईं।

error: Content is protected !!