Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज |

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर टीजर का विस्तार है, जिसमें एक बार फिर से प्रदीप पांडेय चिंटू छाए रहे। उनका एक्शन, उनके डायलॉग, उनके रोमांस का जादू भोजपुरी के दर्शकों पर भी छा गया है और ट्रेलर रिलीज होने के साथ वायरल हो रहा है।

‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर का रन टाइम 3:54 है, जिसकी प्रस्तुति पलक झपकने का वक्त तक नहीं देती है। फिल्म के ट्रेलर को बी4यू के वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह ने तगड़ा बताते हुए कहा कि कई अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर रह चुके प्रदीप पांडेय चिंटू का रंग फिल्म के ट्रेलर में खूब चढ़ा है। फिल्म की कहानी में बेहद फिट भी नजर आए हैं।

फिल्म को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि यह फिल्म बिहार और यूपी के एक पुलिस वाले के जीवन पर आधारित है। मैंने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका हूं, लेकिन यह उन सबसे अलग है। आपने अगर ट्रेलर देखा है तो आपको अंदाजा हो गया होगा कि फिल्म कितनी बड़ी और व्यापक बनी है। बाकी आपको फिल्म देखनी होगी, फिर पता लग जाएगा कि यह कितनी बड़ी फिल्म होने वाली है।

बी4यू भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’18 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी जानकारी बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह पहले ही दे चुके हैं, जब उन्होंने ये भी बताया था कि भोजपुरी में अभी तक पुलिस डिपार्टमेंट पर ऐसी कोई पिक्चर नहीं बनी है। यह फिल्म फुल एक्शन और रोमांच से भरपूर है। फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के एसोसिएशन में बी4यू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल व म्यूजिक सेटेलाइट हैं।

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह धामा वर्मा मुन्ना सिंह साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह का है। निर्देशक अनंजय रघुराज है।

error: Content is protected !!