Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगी

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगी। सुहाना की बचपन की करीबी दोस्त अनन्या पांडे भी सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अनन्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुहाना अपने डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

अनन्या ने कहा, मैं सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ‘द आर्चीज़’ के टीज़र के बाद हर कोई सुहाना को एक्शन में देखने के लिए उत्साहित है। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि जब सुहाना इंडस्ट्री में आएंगी, तो कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ ही वह काफी प्रेरणादायक भी होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस वजह से हमें अपने काम में ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सुहाना खान के फैंस लंबे समय से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी ‘द आर्चीज़’ में सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं।

error: Content is protected !!