Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया

– एनआईए ने मुंबई, ठाणे और पुणे में बड़े पैमाने पर डिजिटल सबूत भी जब्त किए

मुंबई, 04 जुलाई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र में सक्रिय आईएसआईएस मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए 4 संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार को सुबह से मुंबई, ठाणे और पुणे में शुरू की। इस कार्रवाई में एनआईए ने बड़े पैमाने पर डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं।

एनआईए सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में आईएसआईएस के बारे में मिले इनपुट के आधार पर मुंबई, पुणे और ठाणे में कई स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान मुंबई के नागपाड़ा इलाके सेताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे स्थित कोंडवा से ज़ुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नुसैबा, ठाणे स्थित पड़घा से शरजील शेख और जुल्फिकार अली बड़ौदावाला को पकड़ा गया है। एनआईए ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र में आईएसआईएस मॉड्यूल मामले के संबंध में 28 जून को दर्ज मामले के आधार पर की है।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एनआईए टीमों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आईएसआईएस से सीधे संबंधित दस्तावेज सहित पर्याप्त सबूत मिले हैं। जब्त की गई सामग्री से संदिग्धों के आतंकवादी संगठन के साथ मजबूत और सक्रिय संबंधों का खुलासा हुआ है। साथ ही आईएसआईएस के भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कमजोर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के उनके प्रयासों का भी पता चला है। एनआईए इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!