Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तेलंगाना के करोड़ों लोग वास्तव में एग्जिट पोल से हैं खुशः शर्मिला

नई दिल्ली, 02 दिसंबर  । वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष और जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने एक्जिट पोल पर खुशी जाहिर करते हुए इसे लोगों की नब्ज बताया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अच्छे दिन लौटेने वाले हैं। तेलंगाना के करोड़ों लोग वास्तव में एग्जिट पोल से खुश हैं और प्रार्थना करते हैं कि यही नतीजे वास्तविकता में बदल जाएं। ऐसा सोचने वालों में वे भी एक हैं।

शर्मिला ने कहा कि हमने केसीआर को एक सूटकेस भेजा और उन्हें सामान पैक करने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर किसी भी तरह विधायकों को खरीदने और सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। केसीआर पिछले दरवाजे की राजनीति करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि हॉर्स ट्रेडिंग से उन्हें बचना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आ रही है। राज्य को केसीआर की गिरफ्त से आजाद करवाने के मकसद से ही वाईएसआर ने तेलंगाना पार्टी ने चुनाव लड़ने से परहेज किया है। क्योंकि हम केसीआर विरोधी वोट बैंक को विभाजित नहीं करना चाहते थे। अगर हम लड़ते तो केवल केसीआर को फायदा होता।

error: Content is protected !!