Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रजिस्टर्ड डाक से पहुंचने लगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र

अयोध्या, 02 दिसंबर  । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों को रजिस्टर्ड डाक से निमंत्रण पत्र प्रेषित करना शुरू कर दिया है। ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए कुछ कार्ड के फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे हैं। निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह लिखा हुआ है।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय की तरफ से भेजे गए निमंत्रण पत्र में लिखा गया है कि आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं। सद्गुरु सदन गोलाघाट के महंत सियाकिशोरी शरण महाराज के एक शिष्य ने रजिस्टर्ड डाक से निमंत्रण पत्र मिलने की पुष्टि की है।

निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं। जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा। विलंब से आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 23 जनवरी 2024 के बाद ही वापस जाने की योजना बनाएं। इस पत्र पर चम्पत राय के हस्ताक्षर, पत्रांक और 22 नवंबर को पत्र भेजने की तारीख भी अंकित है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त देशभर में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजना है। ऐसे में यह बड़ा काम है। अयोध्या में संत-महंतों को निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया गया है। सद्गुरु सदन गोलाघाट के महंत सियाकिशोरी शरण महाराज के एक शिष्य ने रजिस्टर्ड डाक से निमंत्रण पत्र मिलने की पुष्टि की है।

error: Content is protected !!