Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शाहरुख खान ने शेयर किया ‘जवान’ फिल्म का नया पोस्टर

फिल्म ‘पठान’ को मिले तूफानी रिस्पॉन्स के बाद इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की जमकर चर्चा हो रही है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख ने जवान का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें किंग खान का धांसू लुक नजर आ रहा है।

फिल्म ‘जवान’ के रिलीज होने में ठीक 30 दिन बचे हैं, ऐसे में शाहरुख ने यह नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख गंजे सिर, हाथ में बंदूक और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख लिखते हैं, “मैं अच्छा हूं या बुरा? केवल 30 दिन बचे हैं…क्या आप तैयार हैं?”

बेहद पसंद की जाने वाली ‘जवान’ आज से ठीक 30 दिन बाद यानी 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि विलेन के रोल के लिए शाहरुख गंजे हुए होंगे, क्योंकि उनकी दोहरी भूमिका है।

शाहरुख खान की ‘जवान’ में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, एक्टर विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी नजर आएंगी।

error: Content is protected !!