Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जम्मू आधार शिविर से 26वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

जम्मू, 28 जुलाई । जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शुक्रवार सुबह 26वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 2155 श्रद्धालु शामिल हैं।

यह श्रद्धालु पहले पहलगाम व बालटाल पहुंचेंगे। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 1402 श्रद्धालुओं में 1128 पुरुष, 228 महिलाएं, 34 साधु और 12 साध्वी शामिल हैं। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 753 श्रद्धालुओं में 532 पुरुष, 215 महिलाएं और 6 बच्चे हैं।

उल्लखेनीय है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित हैं। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।

error: Content is protected !!