Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायगढ़-सावित्री नगर में नहीं लगेगा जन्माष्टमी मेला

रायगढ़ ,28 जुला़ई 23। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर रायगढ़ में प्रतिवर्ष लगने वाले डिजनीलैंड को लेकर चल रहे प्रश्नचिन्ह पर अब पूर्ण विराम लग गया है।दरअसल जन्माष्टमी मेला लगाने को लेकर निगम कमिश्नर ने नोटिस जारी करते हुए रेल्वे अंडरब्रिज के निर्माण,सड़क निर्माण होने और पार्षदों के आपत्ति जताए जाने के कारण सावित्री नगर में मेला लगाए जाने के लिए संचालक को अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

वार्ड क्र.30 के प्रभारी अमित केशरवानी द्वारा स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है कि बिना अनुमति लिए संचालक द्वारा मीनाबाजार का सामान लगाया जा रहा है।जिसके आधार पर नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 252 के अंतर्गत तत्काल स्थल से सामान हटाने निर्देशित किया गया है। जिससे जन्माष्टमी मेले को लेकर चल रहे विरोध,आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच तय हो गया है कि इस वर्ष सावित्री नगर स्थल पर डिजनीलैंड का आयोजन नहीं होगा।

रेलवे अंडरब्रिज और सड़क निर्माण कार्य जारी-बारिश में जलभराव की समस्या को दूर करने जिंदल द्वारा सीएसआर मद के तहत अंडरब्रिज की सफाई की जा रही है। जिससे वह रास्ता आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।रेलवे अंडरब्रिज से लेकर सावित्री नगर का सड़क निर्माण कार्य भी जारी है।ऐसे में इन दोनों ही कार्यों को पूर्ण होने में लंबा वक्त लग सकता है । लिहाजा इस बार सावित्री नगर में पहुंच मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण मेले की अनुमति नहीं दी गई है।

error: Content is protected !!