Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नागर विमानन क्षेत्र में वृद्धि के दौर की शुरुआत: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागर विमानन क्षेत्र में वृद्धि के दौर की शुरुआत: ज्योतिरादित्य सिंधिया

-आईजीआईए पर चौथे रनवे और ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 14 जुलाई । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मौजूदा वक्त देश में नागर विमानन क्षेत्र के वृद्धि के दौर की शुरुआत का है। यह एक आर्थिक शक्ति के रूप में देश के उदय में योगदान दे रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) पर चौथी हवाई पट्टी और ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे (ईसीटी) के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। देश के सबसे बड़े हवाईअड्डे आईजीआईए पर नई सुविधाएं शुरू होने से विमानों की आवाजाही में सहूलियत बढ़ जाएगी।

आईजीआईए अब देश का इकलौता हवाईअड्डा हो गया है, जहां एक एलिवेटेड टैक्सी-वे होगा और उसके नीचे से सड़कें गुजरेंगी। इसके साथ ही दिल्ली हवाईअड्डे पर चौथा रनवे भी शुरू हो गया है। इसके पहले तीन रनवे के सहारे विमानों का परिचालन होता था। आईजीआईए पर हर दिन 1,500 से ज्यादा विमानों की आवाजाही होती है।

दरअसल, ईसीटी आईजीआईए हवाईअड्डे के पूर्वी हिस्से में उत्तरी और दक्षिणी हवाई क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगा। यह ए-380, बी-777 और बी-747 जैसे चौड़े आकार वाले बड़े विमानों को भी संभाल सकता है। आईजीआईए का परिचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के पास है।

error: Content is protected !!