Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आलिया करेंगी एक्शन सीन, स्पाई यूनिवर्स में एक्ट्रेस की एंट्री

आलिया करेंगी एक्शन सीन, स्पाई यूनिवर्स में एक्ट्रेस की एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अब तक हमने ज्यादातर प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्मों में ही देखा है। साथ ही पिछले साल गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी भूमिका काफी चर्चा में रही थी, लेकिन अब आलिया एक्शन सीन करती नजर आएंगी। उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री ले ली है।

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। कई रिकॉर्ड भी टूटे हैं। चाहे वो सलमान की ‘टाइगर’ हो या शाहरुख की ‘पठान’ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को दर्शकों से तूफानी प्रतिक्रिया मिली है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों को दर्शकों ने इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में खतरनाक स्टंट करते हुए देखा है। अब इसमें आलिया की एंट्री हो गई है तो आलिया भी दीपिका और कैटरीना की तरह स्टंट करती नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। अब आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म की योजना बनाई है। इसमें आलिया मुख्य भूमिका निभाएंगी। कहा जा रहा है कि आलिया पहली बार ऐसा किरदार निभाएंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी।

स्पाई यूनिवर्स अब तक एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान जैसी फिल्में बना चुकी है। इसके अलावा फिल्म टाइगर 3, वॉर 2 और टाइगर वर्सेस पठान को लिया गया है। दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म टाइगर 3; ऋतिक रोशन की वॉर 2 की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी। साथ ही सलमान और शाहरुख की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान अगले साल रिलीज होगी।

error: Content is protected !!