Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विपक्षी एकता पर सम्राट चौधरी ने ली चुटकी, कहा- सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं

विपक्षी एकता पर सम्राट चौधरी ने ली चुटकी, कहा- सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं

पटना, 18 जून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि विपक्ष में जितने गठबंधन के दल हैं उसके सभी नेता प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। ऐसे में विपक्षी एकता की बात बेइमानी साबित होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि देश की जनता 2024 में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है।

सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत दोनों नेता बिहार पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बीच भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह घूमकर लोगों के बीच पार्टी के कार्यक्रमों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं।

error: Content is protected !!