Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केजरीवाल के पायलट बनकर काम कर रहे भगवंत मान: अमित शाह

केजरीवाल के पायलट बनकर काम कर रहे भगवंत मान: अमित शाह

पंजाब के गुरदासपुर में केन्द्रीय मंत्री शाह ने आआप सरकार पर किए कटाक्ष

पंजाब की महिलाएं अपने खातों में एक हजार आने का अब तक रहीं इंतजार

चंडीगढ़, 18 जून । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि भगवंत मान, केजरीवाल की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब का पैसा देशभर में विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर गुरदासपुर में भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल देश में कहीं भी जाते है तो भगवंत मान अपना जहाज लेकर दिल्ली पहुंच जाते हैं। वहां से दोनों आगे जाते हैं। भगवन्त मान पंजाब हित में देश घूमने की बजाए केजरीवाल के पायलट बनकर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के पास इस समय केवल केजरीवाल को खुश रखने और उन्हें देश घुमाने का काम है। पंजाब में आज कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री पर अपने ही सूबे के लिए टाइम नही है। आज पंजाब में खोखले वादे करने वाली सरकार है।

आआपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि पंजाब की महिलाएं हर माह अपना खाता चेक कर रही हैं, उनके खातों में एक-एक हजार रुपये कब आएंगे। शाह यहीं नही रुके, उन्होंने कहा कि पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री पर दलित के यौन शोषण के आरोप हैं और सरकार उनको बचाने में लगी हुई है।

अमित शाह ने कहा कि पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते है। पंजाबी आजादी के आन्दोलन से लेकर आजतक देश की रक्षा में कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपये खर्च करके देश भर में गुरु गोबिन्द सिंह जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पहले काली सूची में 314 लोग शामिल थे, जिसको कम करके अब महज दो लोग कर दिया गया है। यहां 26 दिसंबर को जहां वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं विदेशों में बसे भारतीयों को दरबार साहिब में दान देने की सुविधा मोदी सरकार ने दी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा कई नेताओं ने संबोधन किया।

नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी पंजाब भाजपा

गृहमंत्री शाह ने पंजाब में बढ़ रही नशा तस्करी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की जमकर आलोचना की। पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नया टास्क दिया गया है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब में ब्लाक स्तर पर कार्यकम करेंगे और घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

error: Content is protected !!