Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रुद्रप्रयाग में मलबे में दबे वाहन से पांच लोगों के शव बरामद

रुद्रप्रयाग, 12 अगस्त । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज सुबह मार्ग खोलते वक्त एक क्षतिग्रस्त वाहन (यूके 07 टीबी 6315) मलबे में दबा मिला। इसके भीतर पांच व्यक्तियों के शव मिले हैं। यह सूचना रुद्रप्रयाग पुलिस के ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा है कि क्षतिग्रस्त गाड़ी स्विफ्ट डिजायर है। आज सुबह यहां पर दोनो छोर से मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां काफी बड़े बोल्डर, मलबा इत्यादि काफी मात्रा में आया है। फिलहाल मार्ग को सुचारु करने में काफी समय लग सकता है।

error: Content is protected !!