Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गौरीकुंड हादसे में 23 लापता लोगों में महिला और बच्ची का शव बरामद, 16 की तलाश जारी

गुप्तकाशी, 12 अगस्त । उत्तराखंड में केदारनाथ बेस कैंप के गौरीकुंड में डाटपुलिया के पास तीन अगस्त की रात हुए भूस्खलन में लापता लोगों की तलाश कर रहे राहत और बचाव दल ने आज सुबह एक महिला और बच्ची का शव बरामद कर लिया है। भारी बरसात के दौरान हुए भूस्खलन में तीन दुकानों में सो रहे 23 लोग पानी के सैलाब में बह गए थे। अब तक सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी।

उन्होंने बताया कि डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें 16 अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू अभियान के नौवें दिन सुबह एक बच्ची और एक महिला का शव मिला है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!