Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

काशी में शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से मिलेंगे मोहन भागवत

वाराणसी, 05 अगस्त । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत रविवार को वाराणसी में कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती से मुलाकात करेंगे। सरसंघचालक शिवाला स्थित चेतसिंह किला परिसर में चातुर्मास्य कर रहे शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लेंगे। मोहन भागवत के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के अफसर और संघ के काशी प्रांत के पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखे। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख सिगरा स्थित प्रांत कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले सरसंघचालक 18 जुलाई को काशी में पॉच दिवसीय प्रवास पर आए थे। पॉच दिनों तक मोहन भागवत ने वाराणसी सहित कुछ जिलों में संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी की थी।

गौरतलब हो कि कांचीपीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती चातुर्मास व्रत का संकल्प लेकर काशी में प्रवास कर रहे हैंं। शंकराचार्य काशी में 88 दिन गुजारेंगे। इस दौरान विविध धार्मिक कार्यक्रमों, सम्मेलनों, पुराणों पर प्रवचन, हवन, यज्ञ में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!