Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर को काले कपड़े से ढंकने वाले ग्रीनपीस के चार प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

लंदन, 4 अगस्त। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर को काले कपड़े से ढंकने वाले ग्रीनपीस के चार जलवायु प्रदर्शनकारियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन प्रदर्शनकारियों पर काले कपड़े लेकर सुनक की घर की छत पर चढ़ने का आरोप है। हालांकि ये चारों प्रदर्शनकारी लगभग तीन घंटे बाद छत से नीचे उतर गए थे। ये प्रदर्शनकारी तेल और गैस के लिए खनन को विस्तार देने के लिए हाल में सुनक की ओर किए गए समर्थन का विरोध कर रहे थे।

उत्तरी यार्कशायर पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने किर्बी सिगस्टन में प्रधानमंत्री के घर पर विरोध गतिविधि को लेकर सख्ती बरती है। अधिकारियों ने इलाके को कब्जे में ले लिया है। कोई भी इमारत में नहीं घुसा है। प्रधानमंत्री और उनका परिवार घर पर नहीं है। प्रधानमंत्री सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ कैलिफोर्निया में छुट्टी मनाने गए हैं।

गौरतलब है कि सुनक ने ब्रिटेन को अधिक ऊर्जा स्वतंत्र बनाने के अभियान के तहत सैकड़ों नए तेल और गैस लाइसेंस देने की सरकारी योजना की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमने देखा है कि कैसे रूसी राष्ट्रपति ने ऊर्जा को हथियार बनाया। दुनिया भर के देशों में आपूर्ति को बाधित किया। यह महत्वपूर्ण हो गया है कि हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करें।

error: Content is protected !!