Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

न्यूयॉर्क में ट्रेन पटरी से उतरी, सात घायल

न्यूयॉर्क, 04 अगस्त । अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक ट्रेन हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक हादसे में किसी के मरने की सूचना नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार ये हादसा गुरुवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बरो में एक स्टेशन के बाहर हुआ, जहां एक ट्रेन पटरी से उतरने पर कम से कम सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्निशामक विभाग ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों को बचाने में मदद की। उन्होंने कहा कि इनमें अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

लॉन्ग आइलैंड रेल रोड (एलआईआरआर) ने कहा कि ट्रेनें अभी भी चल रही हैं, लेकिन हिलसाइड, हॉलिस और क्वींस विलेज को बायपास कर रही हैं। हालांकि, लोगों को इस रूट पर ट्रेन के बजाय बस का उपयोग करने का आग्रह किया है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्हें ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के बारे में जानकारी दी गई है और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सहायता के लिए राज्य कर्मियों को भेजा गया है। होचुल ने कहा कि उनका कार्यालय सभी यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नजर बनाई है।

error: Content is protected !!