Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सऊदी अरब में पूजा स्थल पर हमले के दोषी पांच अपराधियों को सामूहिक फांसी दी गई

सऊदी अरब में पूजा स्थल पर हमले के दोषी पांच अपराधियों को सामूहिक फांसी दी गई

रियाद, 04 जुलाई । सऊदी अरब में के साथ पांच अपराधियों को एक साथ मौत की सजा दी गयी है। सऊदी अरब के चार और मिस्र के एक नागरिक को सामूहिक फांसी दी गयी। ये लोग एक पूजा स्थल पर हमले के दोषी थे। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी और अनेक लोग घायल हुए थे।

पांच लोगों को सामूहिक फांसी दिए जाने के साथ ही इस साल सऊदी अरब में मौत की सजा दिए जाने की कुल संख्या 68 तक पहुंच गई है। आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए मई की शुरुआत से अब तक 20 से अधिक फांसी दी जा चुकी हैं। मई के अंत में आतंकवाद के दोषी बहरीन के दो नागरिकों को मौत की सजा दी गयी थी।

पिछले साल सऊदी अरब ने कुल 147 लोगों को फांसी दी गई थी, जबकि साल 2021 में 69 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। मार्च, 2022 में आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी दी गई थी। इससे पहले सबसे अधिक 1979 में मक्का में ग्रैंड मस्जिद पर कब्जा करने के दोषी 63 आतंकवादियों के लिए जनवरी, 1980 में सामूहिक फांसी दी गई थी।

error: Content is protected !!