Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्वी ईरान में हाइड्रोकार्बन रिफाइनरी में आग लगने से विस्फोट

तेहरान, 11 दिसंबर । पूर्वी ईरान के बिरजंद विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित हाइड्रोकार्बन रिफाइनरी में रविवार को लगी आग के बाद हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया है। आग की लपटों ने रिफाइनरी के सभी 18 भंडारण इकाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। आग अभी बुझ नहीं सकी है। यह विशेष क्षेत्र दक्षिण खुरासान प्रांत में है।

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार यह छोटी रिफाइनरी है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन भी अभी तक नहीं किया गया है। गवर्नर अली फजेली ने कहा है कि आग रिफाइनरी के सभी 18 भंडारण इकाइयों तक फैल चुकी है। इससे तीन भंडारण इकाइयां फट चुकी हैं। भयावह स्थिति की वजह से बचाव दल अस्थायी रूप से घटनास्थल से हट गए हैं।

error: Content is protected !!