Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सारी रात किया हवाई हमला

कीव, 11 दिसंबर । रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ताबड़तोड़ विस्फोट किए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने आज (सोमवार) कहा है कि रूस ने कीव पर रातभर हवाई हमला किया है।

यूक्रेन के प्रमुख अखबार द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप में यह जानकारी साझा की है। मेयर के अनुसार इस हमले में गिराए गए हथियारों का मलबा कई जिलों पर गिरा और एक आवासीय इमारत को इससे नुकसान पहुंचा।

क्लिट्स्को ने कहा है कि आपातकालीन सेवाओं को कीव के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में होलोसिवस्की जिले में भेजा गया। वहां एक मिसाइल का हिस्सा एक आवासीय इमारत की छत से टकराया था । उन्होंने बताया कि शहर के दो अन्य जिलों में भी आपातकालीन सेवाएं भेजी गईं हैं।

उन्होंने कहा कि कीव सिटी सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने राजधानी में हवाई हमले की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। अखबार के अनुसार इस हमले में एक आवासीय इमारत की खिड़कियां टूट गईं और कांच के टुकड़ों से एक बच्चा और दो वयस्क घायल हो गए।

error: Content is protected !!