Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायगढ़ हादसे में तीसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य, अब तक 22 लोगों की मौत |

रायगढ़ हादसे में तीसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य, अब तक 22 लोगों की मौत

इरशालवाड़ी के बच्चों की हर जिम्मेदारी उठाएंगे मुख्यमंत्री शिंदे: नीलम गोरहे

मुंबई, 22 जुलाई । रायगढ़ जिले में स्थित इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धसकने से हुए हादसे में शनिवार सुबह तक 22 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 119 लोगों को बचाया है और अभी भी 86 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आज तीसरे दिन यहां जारी बचाव कार्य में एक शव निकाला गया है। मौके पर कीचड़ होने, रास्ता न होने और भारी बारिश से मौके पर राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरहे शनिवार को इरशालवाड़ी में जाकर इस घटना के पीड़ितों से मिलीं। नीलम गोरहे ने यहां गांव वालों को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस गांव के बच्चों के शिक्षा और पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाने की तैयारी दिखाई है। इस गांव में हुए हादसे की वजह से बहुत से बच्चों के सिर से उनके माता-पिता का साया उठ गया है। इसलिए इन सभी बच्चों का हर खर्च श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उठाएगा। फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा पूरी होने तक उनकी हर तरह से मदद करेगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि यहां के नागरिकों के लिए सिडको के माध्यम से घर बनाने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। साथ ही गांव के लोगों को रहने, खाने पीने की व्यवस्था शासकीय स्तर पर की गई है।

error: Content is protected !!