Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण की योजना बनाईः मंत्री कावरे

भोपाल, 28 जुलाई । आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग की चिंता कर उनके कल्याण की योजनाएँ बनाई हैं। राज्य मंत्री कावरे शुक्रवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम अरनामेटा में विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर दो लाख रुपये लागत के सभामंच और 15 लाख रुपये लागत के सड़क निर्माण का भूमि-पूजन किया।

मंत्री कावरे ने कहा कि परसवाडा़ के महत्वपूर्ण क्षेत्र लामता के समग्र विकास की तरफ पूरा ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि लामता के 55 ग्रामों के लिये 146 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना पर तेजी से काम शुरू किया गया है। योजना पूरी होने पर खेतों में सिंचाई के लिये पाइप-लाइन से पानी पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि सातनारी जलाशय का काम भी शुरू हो गया है। अब क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। ग्राम लामता में आठ करोड़ की लागत के कॉलेज भवन का अगस्त माह में लोकार्पण होगा। कॉलेज में एमए और एमएससी संकाय की कक्षाएँ शुरू कर दी गई हैं। ग्राम हट्टा में कॉलेज की मंजूरी मिल गई है। लामता को शीघ्र तहसील का दर्जा दिलवाया जाएगा। क्षेत्र में नौ करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाया जाएगा। राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम धापेवाड़ा में आयुर्वेद औषधालय भवन बनाया जा रहा है।

error: Content is protected !!