Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर सहमति बनाने के लिए वार्ता जारी : राणा सनाउल्लाह

इस्लामाबाद, 28 जुलाई । पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा जो सभी पक्षों को स्वीकार्य हो तथा इस बाबत सहमति बनाने के लिए वार्ता जारी है।

सनाउल्लाह ने वित्त मंत्री इसहाक डार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे के दावे को खारिज करते हुए इसे अफवाह करार दिया।

गृह मंत्री ने कहा कि न तो इसहाक डार का नाम सुझाया गया है और न ही इसे खारिज किया गया है। यह एक अफवाह है। सनाउल्लाह ने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद के लिए किसी नौकरशाह या राजनीतिक नेता का चयन करने पर फिलहाल बातचीत की जा रही है।

उन्होंने कहा, अगर सहमति बनती है तो किसी राजनीतिक नेता को नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे में वह इसहाक डार या किसी भी दल का कोई भी नेता हो सकता है। सनाउल्लाह ने कहा कि सरकार ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की कोशिश करेगी जो सभी पक्षों को स्वीकार्य हो।

डार ने खुद भी इन खबरों को भी अनुचित बताया कि पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है।

पाकिस्तान के मुख्यधारा के मीडिया ने खबर दी थी कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) डार का नाम कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करने पर विचार कर रही है। देश की संसद का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो जाएगा और चुनाव से लेकर नई सरकार के गठन तक देश में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तहत शासन चलेगा।

error: Content is protected !!