Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छात्राओं ने पुलिस कर्मियों एवं सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को राखी बांधी

नैनीताल, 24 अगस्त । नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज की छात्राओं ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों सहित सरकारी विभागों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। विद्यालय के इंटरेक्ट क्लब की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा और प्रबंधक सिस्टर शीबा के सहयोग से एसएसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 30 कार्मिकों को राखी बांधी गई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को शुभ आशीष भी दी। कार्यक्रम में आयोजक संस्था की अध्यक्ष मान्या पंत ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से हर वर्ष यह रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह छात्राओं में छात्र जीवन से ही पुलिस एवं प्रशासन के प्रति जुड़ाव एवं जागरूकता तथा सामंजस्य को बनाए रखने की पहल है।

इस अवसर पर यशस्वी मेहरा, शिवगुन सेठी, यासवी रावत, स्तुति गोसाई, प्रसिद्धि पांडे, नरेंद्र लांबा, विक्रम स्याल व अनुभा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!