Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार सिंह 30 नवंबर से 02 दिसंबर तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

नई दिल्ली, 29 नवंबर  । विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह 30 नवंबर से 02 दिसंबर तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-मलेशिया की उन्नत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान राज्यमंत्री के अपने समकक्ष सहित मलेशियाई सरकार के कई मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है। वे 01 दिसंबर को पहले जीओपीआईओ (भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन) अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन और एक्सपो के उद्घाटन में भी शामिल होंगे। 02 दिसंबर को जीओपीआईओ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह होगा।

राजकुमार रंजन भारतीय उच्चायोग, कुआलालंपुर में भारतीय श्रमिक संसाधन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वह मलेशिया में भारतीय श्रमिकों सहित भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। वे कुआलालंपुर के ललित कला मंदिर में ‘भक्ति-संगीतमय’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

error: Content is protected !!