Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम जीवित भारतीय मूल के सिख सैनिक को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम जीवित भारतीय मूल के सिख सैनिक को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

– सैनिक राजिंदर सिंह धत्त को ऋषि सुनक ने दिया ‘पॉइंट्स ऑफ लाइट’ पुरस्कार

लंदन, 29 जून । द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम जीवित सिख सैनिक राजिंदर सिंह धत्त को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ‘पॉइंट्स ऑफ लाइट’ पुरस्कार से सम्मानित किया। भारतीय मूल के 101 वर्षीय राजिंदर सिंह धत्त को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित यूके-इंडिया सप्ताह के दौरान सम्मानित किया गया।

ब्रिटेन में ‘अनडिवाइडेड इंडियन एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन’ के प्रयासों से राजिंदर सिंह धत्त के योगदान को पहचान मिली है। यह एसोसिएशन भारतीय ब्रिटिश पूर्व सैनिकों को एक साथ लाने और उनके कल्याण के लिए काम करती है। राजिंदर सिंह धत्त का जन्म अविभाजित भारत में वर्ष 1921 में हुआ था। धत्त ब्रिटेन की तरफ से द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े और बाद में वर्ष 1963 में परिवार समेत ब्रिटेन में बस गए।

पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान से सम्मानित होने पर राजिंदर सिंह धत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों अवार्ड मिलना सम्मान की बात है। धत्त ने अनडिवाइडेड इंडियन एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन को भी धन्यवाद दिया। ‘पॉइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड’ उन लोगों को दिया जाता है, जो अपने कामों से समाज में बदलाव लाते हैं और जिनकी कहानी दूसरे लोगों को प्रेरित करती है। दस डाउनिंग स्ट्रीट में इन दिनों यूके-इंडिया सप्ताह मनाया जा रहा है। इंडिया ग्लोबल फोरम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए इसका आयोजन कर रहा है।

error: Content is protected !!