Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान नहीं मना पाए ईद, कुर्बानी देने पर थी रोक

पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान नहीं मना पाए ईद, कुर्बानी देने पर थी रोक

इस्लामाबाद, 29 जून । पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों पर उत्पीड़न का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अहमदिया मुसलमानों पर ईद मनाने और कुर्बानी देने पर रोक लगा देने का मामला सामने आया है, जिससे यह समुदाय गुरुवार को बकरीद का त्यौहार नहीं मना पाया है। ईद मनाने और कुर्बानी देने पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी।

पाकिस्तान का अहमदिया समुदाय काफी लंबे समय से शोषण और अत्याचार का शिकार है। समुदाय के लोगों और उनकी संपत्ति, इबादत स्थल और कब्रिस्तानों पर हमले होते रहते हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों को सोशल मीडिया पर कुरान की आयतें शेयर करने या कब्र के पत्थरों पर कलमा लिखने की भी अनुमति नहीं है। अब नए फरमान से वे ईद भी नहीं मना पाए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने अहमदिया मुसलमानों को कुर्बानी देने और ईद उल अजहा मनाने से रोकने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए बाकायदा स्थानीय पुलिस थानों को एक आदेश भेजकर पुलिस कर्मियों से अहमदिया मुसलमानों को कुर्बानी देने से रोकने के लिए कहा गया था।

अहमदिया मुसलमानों को ईद मनाने व कुर्बानी देने से रोकने संबंधी आदेश में कहा गया है कि अहमदिया मुसलमानों द्वारा ईद मनाना और कुर्बानी देना अन्य मुसलमानों के लिए अपमानजनक होगा। इस नोटिस में कहा गया है कि अगर समुदाय से संबंधित कोई व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसे जेल या वित्तीय दंड का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इससे तनाव पैदा होगा और चरमपंथी तत्वों को फायदा होगा। विभिन्न अनुमानों के अनुसार अहमदिया समुदाय के लोगों की संख्या पाकिस्तान की आबादी का महज 0.22 से 2.2 प्रतिशत के बीच है। इसलिए अक्सर उन्हें धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव का शिकार होना पड़ता है।

error: Content is protected !!