Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राज विस चुनाव: महिला उत्पीड़न में राजस्थान पहले नंबर पर : नड्डा

जोधपुर, 18 नवम्बर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न में राजस्थान देश में नंबर एक पर है। किसान, गरीब और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। कांग्रेस ने भाई से भाई को लड़ाया। पूरे राजस्थान पर ग्रहण लग चुका है। इस ग्रहण को इस बार 25 नवंबर को हटाना है।

नड्डा शनिवार को यहां ओसियां में भाजपा प्रत्याशी भैराराम सियोल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पीपाड़ के जैन मैरिज गार्ड में भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल और बिलाड़ा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार को पेपर लीक, घोटालों, किसान ऋण, महिला अत्याचार, धार्मिक उन्माद पर घेरा। साथ ही कहा कि लाल डायरी गहलोत सरकार के राज उगल रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भिन्न-भिन्न पगड़ियों के साथ संस्कारवान लोग, जिन्होंने आन-बान लंबे समय तक संभाल रखी थी, उसे गहलोत सरकार ने तार-तार कर दिया।

नड्डा ने कहा कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार, महिलाओं के उत्पीड़न, रेप के मामलों में पहले नंबर पर है। किसानों के तिरस्कार में रिकॉर्ड तोड़ रहा है, दलितों पर अत्याचार में पहले नंबर है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी खड़ी होती है या जहां कांग्रेस का नाम होगा, वहां भ्रष्टाचार, लूट, घोटाला, छलावा, परिवारवाद और वंशवाद होगा। ये कांग्रेस से जुड़े हुए नाम हैं और जहां भाजपा होगी, वहां विकास, महिलाओं को स्वावलंबन पर ले जाने का रास्ता और स्थिरता होगी।

error: Content is protected !!