Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

धेमाजी (असम), 28 जुलाई । जिले के जोनाई के अपर बिजयपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-515 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार की रात उस समय हुई जब एक यात्री मैजिक (एएस-07एसी-4861) और स्विफ्ट डिजायर (एएस-06टी-8707) की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने 108 एंबुलेंस सेवाओं की मदद से उन्हें जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रोनासा के दिवजनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जोनाई पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!