Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित

नई दिल्ली, 11 अगस्त । आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को ‘विशेषाधिकार के उल्लंघन’ के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया।

चार सांसदों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। सांसदों ने सभापति को शिकायत में कहा था कि आप सांसद राघव चड्ढा ने उनकी अनुमति के बिना प्रस्ताव में नाम जोड़ा था।

राघव चड्ढा के खिलाफ अब सदन की विशेषाधिकार समिति जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट व सिफारिश देगी। इसके आने तक राघव चड्ढा सदन से निलंबित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल से जुड़ी विधाई प्रक्रिया के दौरान राघव चड्ढा की ओर से एक प्रस्ताव लाया गया था। इसमें प्रस्ताव प्रवर समिति में नाम जोड़े जाने संबंधित है। इसमें 4 सदस्यों का उनकी अनुमति के नाम बिना नाम जोड़ा गया था। इन सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि प्रस्ताव में उनके हस्ताक्षर नहीं है।

error: Content is protected !!