Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

रांची, 11 अगस्त । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया लेकिन रांची के मेडिका में एक जवान की मौत हो गयी।

नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मेडिका में भर्ती कराने बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार ओडिशा के क्योंझर जिले के आनंदपुर के रहने वाले थे। जवान का विवाह भी नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई। इसमें दो जवानों को गोली लगी। बैकअप टीम ने घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा। मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम शामिल थीं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गये। एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!