
विजिलेंस ने भ्रष्ट तहसीलदारों की सूची सरकार को भेजी
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी
रिपोर्ट के बाद राज्य के राजस्व अधिकािरियों में मचा हड़कंप
चंडीगढ़, 21 जून । पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश की सभी तहसीलों में जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी है। इस विजिलेंस रिपोर्ट में 48 अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप हैं। इनमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार और उनके एजेंट अर्जी नवीस भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि खुलेआम एजेंटों के माध्यम से तहसीलों में रिश्वखोरी का धंधा चल रहा है। वसीका-नवीस और अर्जी नवीस रजिस्ट्री पर कोड वर्ड डाल देते हैं और उसी के अनुसार तहसील में दिनभर हुई कलेक्शन का हिस्सा शाम को तहसीलदार के पास पहुंच जाता है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की इस रिपोर्ट के बाद राज्य के राजस्व अधिकािरियों में हड़कंप मचा है।

