
फरीदाबाद, 21 जून । करीब 39 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को चारों आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मुख्य आरोपी विकास वर्ष 2020 में 2.5 लाख की लूट को पहले भी अंजाम दे चुका है जिसमें आरोपी जमानत पर है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ विक्की, रवि, मनीष और मनीष सिंह का नाम शामिल है। आरोपी विकास उर्फ विक्की बल्लबगढ़ के आदर्श नगर का आरोपी रवि बल्लबगढ़ के गांव डींग का तथा आरोपी मनीष मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खानपुर का एवं आरोपी मनीष सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव दाउदपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच राकेश और उनकी टीम के एएसआई नवीन कुमार,अमित सिपाही बंटी, ललित, ईएसआई मुकेश कुमार की टीम ने लगातार रेड की जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, डीग, कोड, नोएडा व फरीदाबाद के आदर्श नगर, बल्लबगढ़ के कई स्थानों पर लगातार रेड कर आरोपियों को गाँव फज्जुपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामन आया कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की पिछले 2 महिने से रेकी कर रहा था। चारों आरोपी एक दूसरे के दोस्त है। आरोपी रवि गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी विकास स्टेशनरी की दुकान पर, आरोपी मनिष कारपेंटर का तथा आरोपी मनीष पढने करता है। आरोपी विकास पहले वर्ष 2020 में आदर्श नगर में हुई 2.5 लाख की लूट में शामिल था। चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर के 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर वारदात के संदर्भ में साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे और लूटे गए रुपए बरामद किए जाएंगे।

