Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब: टारगेट किलिंग के आईएसआई के मंसूबों पर फिरा पानी, हथियारों के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 नवंबर  । पंजाब पुलिस ने बठिंडा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आतंकी पंजाब में टारगेट किलिंग की तैयारी में थे। आतंकियों के निशाने पर पंजाब के एक धार्मिक नेता थे। आरोपित संगरूर जेल में यूएपीए के तहत बंद कुलविंदर सिंह किंदा व हरचरण सिंह के संपर्क में थे। पुलिस ने इस केस की कई पहलुओं के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आईएसआई के माध्यम से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान बठिंडा निवासी राजभूपिंदर सिंह, फिरोजपुर निवासी रमन कुमार तथा फरीदकोट निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

आरोपितों से 8 पिस्तौल, 9 मैगजीन तथा 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने यह हथियार मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बठिंडा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!