Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वैश्विक दबाव के बावजूद रिकवरी मोड में घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

नई  दिल्ली, 22 नवंबर  । कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार पर भी शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। बाजार में आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स लाल निशान में खुला था, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबावों का सामना करते हुए ये दोनों सूचकांक रिकवरी करते हुए नजर आए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और यूपीएल के शेयर 2.86 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.09 प्रतिशत से लेकर 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,957 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,211 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 746 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 91.15 अंक की कमजोरी के साथ 65,839.62 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों और बिकवालों के बीच मामूली खींचतान होती नजर आई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदार बिकवालों पर भारी पड़ने लगे। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 66,054.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 104.47 अंक की मजबूती के साथ 66,035.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 0.60 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 19,784 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में गिर कर 19,767.15 अंक के स्तर तक आ गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही लिवाली तेज हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 33.35 अंक की तेजी के साथ 19,816.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 158.99 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,769.85 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 30.80 अंक यानी 0.16 प्रतिशत फिसल कर 19,752.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 275.62 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,930.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 89.40 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की छलांग लगा कर 19,783.40 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

error: Content is protected !!