Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ड्रग्स मामले में फरार पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह भगोड़ा करार

चंडीगढ़, 18 अगस्त । ड्रग्स मामले में फरार पंजाब पुलिस के बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (एआईजी) राजजीत सिंह को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को मोहाली की जिला अदालत ने एआईजी को भगोड़ा करार दिया है। कोर्ट ने पिछले माह राजजीत सिंह के खिलाफ इश्तिहार लगाने की इजाजत दी थी।

पंजाब पुलिस ने एआईजी राजजीत के खिलाफ ड्रग्स मामले में केस दर्ज किया है। इसके बाद से ही फरार होने के बाद से उनकी तलाश के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। बर्खास्त एआईजी की धरपकड़ के लिए एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने प्रदेश समेत अन्य राज्यों में छापमाारी की, लेकिन लंबे समय से उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। राजजीत सिंह पर कई जिलों में एसएसपी रहते हुए ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोप है। एआईजी पर तरनतारन में एसएसपी रहते हुए नशे के मामलों की जांच हेड कांस्टेबल इंद्रजीत से करवाने का आरोप है।

यह भी दावा किया जा रहा है कि एआईजी की मदद करने वाले अधिकारियों की जानकारी पंजाब सरकार के पास है, लेकिन जांच जारी होने के चलते इन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया। राजजीत सिंह को आपराधिक साजिश, रिकॉर्ड में हेराफेरी व जबरन वसूली की धाराओं के तहत भी नामजद किया गया है। मोहाली कोर्ट ने 1 जुलाई को राज्य की पुलिस को ड्रग तस्करी और भ्रष्टाचार से जुड़े केस में फरार चल रहे राजजीत सिंह के खिलाफ इश्तिहार लगाने की इजाजत दी थी।

error: Content is protected !!