Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब सरकार ने दिए आदेश- दो शिफ्ट में किया जाए नंगल फ्लाईओवर का कार्य

पंजाब सरकार ने दिए आदेश- दो शिफ्ट में किया जाए नंगल फ्लाईओवर का कार्य

निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर लोक निर्माण मंत्री ने जतायी नाराजगी

चंडीगढ़,14 जून । पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी कार्य को दो शिफ्ट में चलाने के आदेश दिया है। बैंस यहां पंजाब सिविल सचिवालय में नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी साप्ताहिक प्रगति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में पंजाब राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने ईटीओ की ओर से नंगल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के काम करने की धीमी रफ्तार के लिए अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को चेताया कि अगर अब निश्चित समय सीमा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो कंपनी के खि़लाफ़ कार्रवाई की जायेगी और कंपनी को भविष्य में कोई कार्य नहीं दिया जायेगा।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस फ्लाईओवर के निर्माण की गंभीरता को देखते हुए 23 जून, 2023 को अपने दफ़्तर में फिर प्रगति सम्बन्धी समीक्षा बैठक बुलायी है। कैबिनेट मंत्री बैंस ने बैठक में एसडीएम मनीषा राणा को निर्देश दिए कि नंगल शहर की सड़कों की मरम्मत के कार्य में भी तेज़ी लाई जाये। बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पीडब्ल्यूडी और निर्माण कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!